चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपो की बस की चपेट में आने से वीरवार को 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। छानबीन के दौरान उसके पास से कोई भी ऐसी वस्तु नहीं मिल सकी जिससे उसकी पहचान हो सके।
शास्री कॉलोनी में रहने वाले मिलन कुमार उर्फ वागले ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैं शव गृह थाना रेलवे अंबाला कैंट में सेवादार हूं। वीरवार देर शाम अपने बस अड्डे के निकासी गेट के सामने पुल के नीचे अपने किसी परिचित का इंतजार कर रहा था। इस दौरान सीटीयू की बस ने पुल के नीचे खड़े बुजुर्ग को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग नीचे गिर गया और बस का पिछला टायर उसके ऊपर चढ़ने से उस व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----------------------