जंडली में हुई मारपीट के बाद घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन: संवाद
संवाद न्यूज एजेंस अंबाला सिटी। जंडली स्थित माता रानी चौक पर रविवार रात बाइक की टक्कर लगने पर एक पूर्व सैनिक और उनके दो साथियों पर डंडों व हथियारों से हमला कर दिया गया।
हमले में तीनों युवक जंडली निवासी नीरज, लोकेश और सेना से सेवानिवृत्त अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
घायल नीरज का आरोप है कि वह अपनी कार से जा रहे थे। माता रानी चौक के पास उनकी कार से एक बाइक को हल्की साइड लग गई।
उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत माफी मांगी और मामले को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन तभी पीछे से घात लगाकर आए बदमाशों ने बिना कुछ सुने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में पूर्व सैनिक अनिल का दांत टूट गया जबकि नीरज और लोकेश के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने कार का अगला शीशा चकनाचूर कर दिया।
पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संवाद
जंडली में हुई मारपीट के बाद घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन: संवाद
जंडली में हुई मारपीट के बाद घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन: संवाद