फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याओं से दहली ट्विन सिटी: घरेलू कलह के चलते चचेरे भाई ने चाकुओं से गोदकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर अंबाला में हत्याओं के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले तीन दिन में रंजिशन तीसरी हत्या से अंबाला के लोग सहम हुए हैं। मंगलवार और बुधवार के बाद वीरवार को छावनी की होलसेल सब्जी मंडी में भी घरेलू कलह के चलते चचेरे भाई ने सरेआम अपने ही 30 वर्षीय भाई सुरजीत के पेट में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक सुरजीत व हमलावर विजय दोनों ही परिवार एफसीआई गोदाम के निकट बाजीगर बस्ती के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

अचानक आया और कर दिया हमला
बृहस्पतिवार सुबह सुरजीत सब्जीमंडी में काम कर रहा था। अचानक विजय वहां पहुंचा। दोनों में बहस हुई। देखते ही देखते विजय ने पीछे छुपाया चाकू निकालकर सुरजीत के पेट में घुसा दिया। मंडी में काम करने वाले अन्य लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर को चाकू सहित मौके पर ही दबोच लिया। उधर, जब तक सुरजीत को छावनी के नागरिक अस्पताल लाते, तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
पानी निकासी को लेकर था विवाद
चाकू मारने की पूरी वारदात सब्जीमंडी में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सुरजीत मंडी में बैठा हुआ था कि तभी विजय आता है और चाकू से हमला कर देता है। पहले तो वहां खड़ा अन्य व्यक्ति उसे रोक लेता है। इतने में वह दूसरा वार कर पेट में चाकू मार देता है। बताया जाता है कि मृतक की पहले ही चार शादी हुई थी। दोनों परिवार में पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा था। झगड़ा भी हुआ था, लेकिन पड़ोसियों ने दोनों को समझाते हुए मामला शांत करवा दिया था। उसी बात को लेकर विजय ने अपने मन में रंजिश पाल रखी थी।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में इस तरह हुई हत्याएं
केस नंबर: 1
रेलवे के गार्ड ने कारपेंटर की चाकू मारकर की थी हत्या
ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सुंदर नगर में सामने आया था। जहां पैसे के लेनदेन को लेकर रेलवे के गार्ड भरत ने उसके मकान में काम करने वाले कारपेंटर फूलचंद की हत्या कर दी। हमलावर नशे की हालत में फूल चंद की दुकान में आया और चाकू निकालकर उसके पेट में घुसा दिया। चाकू लगते ही फूलचंद की आंतें तक बाहर आ गई थी। स्थानीय लोग जब तक छावनी के नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ लेकर पहुंचते, तब तक वह दम तोड़ चुका था। उधर, इस वारदात की एक वीडियो सामने आई थी। जिसमें हमलावर नशे की हालत में सड़क पर बैठा हुआ था और लोग उसे पूछताछ कर रहे थे।
केस नंबर: 2
ससुराल पक्ष ने की थी दामाद की पीट-पीट कर हत्या
थाना नग्गल क्षेत्र में भी बुधवार को एक हत्या हुई थी। घरेलू कलह के चलते ससुराल पक्ष ने ही उनकी बेटी को तंग करने पर दामाद गांव नड़ियाली निवासी 33 वर्षीय रिंकू की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि घरेलू कलह के चलते युवती ने अपने परिजनों को बुला लिया था। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई नछतर की शिकायत पर रिंकू के साले, सास व पत्नी सहित छह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मृतक सुरजीत का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को भी काबू कर लिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शीशपाल, प्रभारी, लालकुर्ती चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें