फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन मेल-एक्सप्रेस और चार पैसेंजर ट्रेनों का ग्रामीण रेलवे स्टेशनों पर होगा ठहराव

Sat, 04 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
नंगलडैम से सहारनपुर के बीच चलने वाली मैमू ट्रेन। रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे ने तीन मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों सहित चार पैसेंजर ट्रेनों को ग्रामीण क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने का फैसला किया है। रेलवे ने तीन अक्तूबर से ट्रेनों का ठहराव बीच रास्ते के कुछ अन्य रेलवे स्टेशनों पर कर दिया। इन स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव से दैनिक यात्रियों सहित ग्रामीण क्षेत्र से सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को फायदा होगा। इस संबंध में अंबाला रेल मंडल द्वारा सूची रेलवे को भेजी गई थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। ट्रेन के ठहराव से सहारनपुर, नंगलडैम, बठिंडा और लुधियाना जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेन नंबर 64513 सहारनपुर-नंगलडैम मेमू ठहराव शाम 4:59 बजे कलानौर, 5:51 बजे केसरी, शाम 7:27 बजे सराय बंजारा, 8:14 बजे नौगांवा, 8:22 बजे न्यू मोरिंडा और 8:51 बजे मीनापुर स्टेशन पर रुकेगी। इसी प्रकार 54551 अंबाला कैंट-बठिंडा दोपहर 12:38 बजे शंभू, 1:25 बजे अंबाला कैंट और 2:01 बजे चिंतावाला स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 54552 बठिंडा-अंबाला कैंट सुबह 7:58 बजे लहरा मोहब्बता, 9:49 पर चिंतावाला और 10:25 पर पटियाला कैंट स्टेशन पर रुकेगी, जबकि ट्रेन नंबर 54605 चुरु-लुधियाना सुबह 9:42 बजे दौलतपुर, 10:26 बजे कुदनी, 10:53 बजे गुरनेय, 11:11 बजे गोविंदगढ़ खोखर, 11:37 बजे भरुर, 11:55 बजे बहादुर सिंह वाला, दोपहर 12:29 बजे हिम्मताना, 12:56 रेहरा और दोपहर 1:16 बजे किला रायपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
ट्रेन नंबर 14631 देहरादून-अमृतसर ट्रेन का ठहराव करतारपुर स्टेशन पर किया जाएगा। ट्रेन सुबह 6.39 पर रुकेगी और 6:40 बजे करतारपुर स्टेशन से रवाना होगी। इसी प्रकार 14632 अमृतसर-देहरादून रात 10:33 बजे आएगी और 10:34 बजे रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 11057 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस दोपहर 1:24 बजे गोराया स्टेशन पर रुकेगी और 1:25 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन



त्योहार के दिनों में दैनिक यात्रियों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मेल, एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव कुछ अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों पर किया गया है। इसका यात्रियों को काफी फायदा होगा। रेलवे के सिस्टम में भी ट्रेन संचालन से जुड़ी जानकारी को अपडेट कर दिया गया है।
एने झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें