फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: थार की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवतियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- चंडीगढ़ पीजीआई में हुआ उपचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित बोड़ा खेड़ा गांव के निकट एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। यह हादसा 8 मार्च को हुआ था लेकिन घायलों के बयान देने की स्थिति में न होने के कारण पुलिस ने 15 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की। थार चालक रमजोत सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शादी से लौटते समय हुआ हादसा
घायल महक (23) ने बताया कि वह अपनी सहेलियों आंचल व पूजा के साथ शादी समारोह से लौट रही थीं। जैसे ही वह बोडा खेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक काले रंग की थार रमजोत सिंह ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। तीनों को पहले सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। हादसे में महक के पैर की हड्डी बाहर आ गई थी, जबकि अन्य दो के शरीर पर चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें