फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यूथ गेम्स में तीन मुक्केबाजों ने जीते पदक

Thu, 14 May 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गोवा के मडगांव में आयोजित नेशनल यूथ गेम्स चैंपियनशिप में एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के मुक्केबाजों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नेशनल यूथ स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फेडरेशन इंडिया की ओर से 3 से 5 मई तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्कूल के छात्रों ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। रिंग में उतरकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाते हुए स्कूल के मुक्केबाज कार्तिक और रणवीर ने असाधारण खेल कौशल का प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। वहीं, अर्णव ने कड़ी टक्कर देते हुए रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा को साबित किया। छात्रों की इस जीत पर स्कूल परिसर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

प्रधान रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव हितेश जैन और मैनेजर रितेश जैन ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के कड़े परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। कोषाध्यक्ष सुनील जैन, सलाहकार रविकांत जैन और प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें