फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या मामले में महिला सहित तीन काबू

विज्ञापन
Three arrested including a woman in the murder of a young man by stabbing him with knives - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के छप्परबंद मोहल्ला में रविवार की देर रात चाकुओं गोदकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला सहित तीन आरोपियों को काबू कर लिया। सोमवार को छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, डीएसपी रामकुमार ने भारी पुलिस बल के साथ जाकर खुद मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक युवक के भाई मोहित ने बताया कि वह छप्परबंद मोहल्ला का निवासी है और साइंस का काम करता है। रविवार की रात को वह अपने घर पर था तभी उसका बड़ा भाई अर्जुन भागता हुआ घर आया और उससे कहने लगा उसको लड़कों ने मारा है, तभी वह अपने भाई व बुआ आशा के साथ पहले कबाड़ी वाले चौक के पास पहुंचा तो वहां पर गौरव अपने हाथ में चाकू लिए खड़ा था। गौरव की मां राधा अपने हाथ में ईंट लिए भूरी निवासी खटीक मंडी के संग खड़ी थी।
डंडा लिए एक अन्य लड़का भी खड़ा था, तभी गौरव ने अर्जुन को ताबड़तोड़ चाकू मारने शुरू कर दिए। राधा ने भी उसके ईंट मारनी शुरू कर दी। लोगों के जमा होते ही गौरव व उसकी मां राधा, भूरी व अन्य लड़के मौके से अपने हथियारों सहित भाग गए थे। हमें भी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उसने अपने भाई अर्जुन को साथियों की मदद से मौके से उठाकर छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में गौरव, राधा महिला व भूरी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें