बाल विवाह व दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने गत दिवस कार्रवाई करते पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस ने आरोपी कमल वर्मा निवासी मेन बाजार खारा कुआं चौक सैनियों वाला मौहल्ला नारायणगढ, संदीप निवासी डैहर अमली रोड़ नारायणगढ व आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
शिकायतकर्ता ने गत वर्ष 17 अगस्त को महिला पुलिस थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई कि 2 मई को आरोपी पंचम कपूर, संदीप, रिंकल वर्मा आरोपित महिलाओं ने मिलकर रुपयों के लालच में उसका बाल विवाह करवाया और विवाह के समय से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे और फिर घर से निकाल दिया था। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।