फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जमानत लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जमानत मिलने के बाद अदालत से गैरहाजिर चल रहे तीन उद्घोषित अपराधियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मध्य प्रदेश का एक आरोपी पिछले 30 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। शनिवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पीओ स्टाफ इंचार्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर इन आरोपियों को काबू किया। पुलिस के अनुसार, थाना अंबाला छावनी में 24 दिसंबर 1993 को लापरवाही से वाहन चलाने व चोट पहुंचाने (धारा 279, 337) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में मध्य प्रदेश के दतिया जिला, अर्जुनदा गांव निवासी आरोपी रूप सिंह जमानत के बाद से फरार हो गया था। अदालत ने 2 मई 1996 को उसे अपराधी घोषित किया था। टीम ने अब उसे 30 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हिमाचल का आरोपी 25 साल बाद चढ़ा हत्थे
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ऊना हिमाचल के हरनवाला गांव निवासी आरोपी ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अंबाला छावनी थाने में 16 मई 1996 को धारा 279 व 336 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई था। जमानत के बाद पेश न होने पर कोर्ट ने 10 अक्तूबर 2001 को उसे पीओ घोषित किया था।
विज्ञापन


तीन साल से फरार आरोपी भी पकड़ा
तीसरे मामले में टीम ने सिंगीवाला गांव निवासी हनी उर्फ काकू को काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ सदर अंबाला सिटी थाने में 7 जून 2020 को मारपीट व धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जमानत के बाद वह तारीखों पर नहीं पहुंचा, जिस पर जेएमआईसी कंवल कुमार की अदालत ने 28 मार्च 2023 को उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें