फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोबाइल लूटने के तीन आरोपी किए गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। ढकौला गांव के पास 14 जनवरी को डंडे दिखाकर मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को सजा दिलवाने का प्रयास करते हुए पुलिस की तरफ से शिनाख्त परेड यानी टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) करवाई जाएगी। साहा थाने में पहली बार इस तरह का कदम उठाया जा रहा है।
इस शिनाख्त परेड में आरोपियों का चेहरा पहले पीड़ित को नहीं दिखाया जाता है। जज की मौजूदगी में जेल के भीतर ही पीड़ित को ले जाया जाएगा। उस समय आरोपियों के साथ कुछ और हवालातियों को खड़ा कर दिया जाता है जहां आरोपियों की पहचान करवाई जाएगी। इन आरोपियों की पहचान ढकौला गांव निवासी गुलशन, हैप्पी व बिहटा गांव निवासी कर्म सिंह के रूप में हुई है। शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहा थाना पुलिस ने इस मामले में साहा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित चंद्रदेव की तहरीर पर 14 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कर थी। पीड़ित का आरोप था कि वह काम से लौटने के बाद ढकौला के पास पहुंचा था कि तीन युवकों ने डंडे दिखाकर धमकाया और मोबाइल लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें