फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नॉर्थ सुपरफास्ट और हिमगिरी से सामान चोरी

Sun, 18 Jan 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ट्रेनों में एक बार फिर चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। दूसरे राज्यों से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर अंबाला जीआरपी में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

इसमें पहली घटना अमृतसर से पनवेल मुंबई जा रही ट्रेन में हुई, वहीं दूसरी वारदात हिमगिरी एक्सप्रेस में हुई है। एक मामले में बैग सहित सोने के गहने व अन्य सामान चोरी हो गया तो दूसरे में चोर ने स्मार्टफोन चोरी कर लिया। नवी मुंबई निवासी प्रिया महेश अमृतसर से पनवेल मुंबई जा रही ट्रेन नंबर 12484 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। 11 जनवरी को अमृतसर से पनवेल के लिए कोच बी-4 की सीट नंबर 41 पर वो सो रही थीं, तभी चोर ने उनका बैग चोरी कर लिया। सुबह करीब 10:30 बजे जब उनकी आंख खुली, तो सीट के पास से बैग गायब था। पीड़िता के अनुसार, चोरी हुए बैग में सोने के झुमके, कपड़े, फोटो और अन्य कीमती सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें