फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कूरिअर कंपनी के कर्मी से छीने हजारों की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जग्गी सिटी सेंटर के निकट सुल्तानपुर में कोरियर कंपनी से लौट रहे सरसेहड़ी गांव निवासी कर्मचारी विजय से तीन बाइक सवार बदमाश 22 हजार रुपये की नकदी व अन्य दस्तावेज लेकर भाग गए। बलदेव नगर थाना पुलिस ने पीड़ित विजय की तहरीर पर बीएनएस में छीनाझपटी की धारा 304 धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बलदेव नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में सरसेहड़ी गांव निवासी विजय ने बताया कि वह डीटीडीसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह सुल्तानपुर स्थित कार्यालय से 20 सितंबर को अपनी ड्यूटी खत्म कर लौट रहा था। जैसे ही वह जग्गी सिटी सेंटर के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन लड़कों में से दो ने स्कूटर को जबरन रोक लिया। दोनों लड़कों ने पैंट की जेब से पर्स छीनने के बाद धक्का देकर नीचे गिरा दिया। तभी वह तीसरे साथी के साथ मौके से फरार हो गए। पर्स में करीब 22 हजार रुपये की नकदी, एटीएम व अन्य दस्तावेज थे। देखते ही देखते आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें