बराड़ा। सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बराड़ा एट होली में नशा मुक्ति विचार गोष्ठी करवाई गई, जिसका आयोजन प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा व उप प्रधानाचार्य सुल्तान सिंह के निर्देशन में किया गया। विचार गोष्ठी का आयोजन धर्मपाल वर्ग अनुदेशक, हरि चंद अनुदेशक व अमित कुमार अनुदेशक के सहयोग से किया गया। इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता सहायक प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्य बेरी ने छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार का नशा न करने के बारे में, नशे के दुष्परिणामों के बारे में, यूज नशा, एब्यूज नशा व एडिक्ट नशा के बारे में जागरूक किया।