अंबाला। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक श्रद्धालु 15 जुलाई तक उपायुक्त कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। डीसी अंबाला विक्रम सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर श्रद्धालु पाकिस्तान जाते हैं।
आवेदन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए गृह मंत्रालय से अनुमति लेनी होती है। इसलिए जो श्रद्धालु इस अवसर पर पाकिस्तान जाने के इच्छुक हैं, वे 15 जुलाई तक उपायुक्त कार्यालय में अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं ताकि आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद सरकार को सूचना भिजवाई जा सके।