फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मानसून से पहले ये हाल तो बारिश में बढ़ेंगी दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर में नगर निगम की सड़कें टूटी पड़ी हैं। कई जगहों पर तो गड्ढे इतने हैं कि सड़क ही नहीं दिखती। यह मुद्दा नगर निगम की बैठक में भी उठा था, मगर अभी तक इन सड़कों की हालत सुधारने के लिए कुछ नहीं किया गया। शहर के घासमंडी एरिया और नई सब्जी मंडी के पास जाने वाली सड़क टूटी पड़ी है। यहां सड़क पर गंदा पानी जमा है। यह स्थिति कई दिनों से ही ऐसी ही बनी हुई है, लेकिन निगम अधिकारियों ने इसको लेकर कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन


शहर में नगर निगम के क्षेत्र आने वाली सड़कें टूटी पड़ी हैं। कई जगह तो सड़कों के बीच गहरे गड्ढे हैं और मेनहॉल भी टूटे पड़े हैं। इन सड़कों को अभी तक ठीक नहीं किया गया। कई सड़कों को बनाए हुए काफी समय हो गया है, लेकिन उनकी रिपेयर तक भी नहीं की गई। घासमंडी रोड पर ट्रक चलने से सड़क टूट गई है।

नगर दर्शन पोर्टल पर डाली गई सड़क, जल्द बनने की उम्मीद : ईशू गोयल
पार्षद मेघा गोयल प्रतिनिधि ईशू गोयल ने बताया कि अभी घासमंडी से हाईवे की तरफ जाने वाली सड़क नई बननी है। इस सड़क को बनाने के लिए नगर निगम जेई ने निरीक्षण भी किया था। मैंने भी सड़क को बनाने के लिए अपील की है। यह सड़क विधायक के सहयोग से बनाई जानी है। सड़क बनाने के लिए नगर दर्शन पोर्टल पर डाली गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



शहर की जिन सड़कों की हालत खस्ता है, उनको जल्द बनवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी पार्षदों से डिमांड भी ली थी। सड़क निर्माण को लेकर टेंडर लगाए गए हैं। जल्द ही टेंडर खुलने पर सड़कों का कार्य करवाया जाएगा ताकि शहर के लोगों को सुविधा मिल सके। पार्षदों के यह कार्य पोर्टल पर भी अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन

-शक्ति रानी शर्मा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें