नारायणगढ़। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेशों के उपरांत भी ग्राम पंचायत बरौली में स्थित गोचरान के गोहर से कब्जा नहीं हटाया गया। इसके रोष स्वरूप बरौली गांव वासियों ने एसडीएम से गुहार लगाई है। एसडीएम को दिए पत्र में सरपंच प्रतिनिधि कर्मचंद, नंबरदार मलूक सिंह, विनोद शर्मा, राजेश कुमार, राहुल, संजीव कुमार, सतबीर सिंह ने कहा कि उनके गांव में गोरानच का 60 फुट चौड़ा एक गोहर है। उस पर गांव वालों ने कब्जा किया हुआ है। उन्होंने सीएम विंडो पर दो बार लिखित शिकायत की थी। वहां से बीडीपीओ के पास कार्रवाई करने के आदेश भी प्राप्त हुए थे, परंतु अभी तक कब्जा नहीं हटाया गया। कब्जा करने के उपरांत रास्ता कम होने के चलते गांव वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।