फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला को धमकाकर जेवर और दोपहिया ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- चाकू और लाठी दिखाकर की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। क्षेत्र के शाहपुर गांव में शनिवार तड़के 3 से 4 हथियारबंद चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और दो बाइक चोरी कर लीं। वारदात के समय घर के सभी लोग सो रहे थे। आहट पाकर जब गृहस्वामी की पत्नी जागी तो बदमाशों ने उसे धारदार हथियार दिखाकर धमकाया। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में शाहपुर निवासी कमल ने बताया कि वह काला आम्ब स्थित कंपनी में काम करता है। शनिवार तड़के लगभग 2 बजे जब वह ड्यूटी पर था, तब उसके घर में माता-पिता, पत्नी रेनु, दो छोटे बच्चे, छोटा भाई और उसकी पत्नी सो रहे थे।अचानक कमरे में आहट होने पर उसकी पत्नी की नींद खुल गई। उसने देखा कि एक चोर अलमारी खोलकर चोरी कर रहा था, जबकि दूसरा हाथ में चाकू और लाठी लेकर बरामदे में पहरा दे रहा था। महिला को देखते ही चोरों ने उसे धमकाने का प्रयास किया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को धक्का दिया और चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घर के सभी लोग जाग गए। खुद को घिरता देख चोर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब 3 बजे जब पीड़ित कमल घर पहुंचा तो उसने अलमारी का सामान बिखरा पाया। जांच करने पर पता चला कि चोर एक मंगलसूत्र, एक कोका, एक नोज पिन, दो गले की चैन, एक व्यक्तिगत चैन, बच्चों की कंगनियां, दो जोड़ी पैरों की चुकटियां, पैरों की पायल और कुछ पुरानी चांदी, बैग में रखे 4,000 रुपये नकद, मोटरसाइकिल के कागजात, दूसरी बाइक की इंश्योरेंस पॉलिसी तथा पति-पत्नी दोनों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पैन कार्ड ले उड़े। जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताय कि पीड़ित की शिकायत पर सेंधमारी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें