फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान की दीवार तोड़कर 2.40 लाख नकद ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहर मानव चौक स्थित किराना दुुकान पर चोरों ने शातिर अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और 2.40 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटनास्थल पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के इंद्र नगर निवासी दिनेश चावला ने बताया कि वीरवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान को अच्छे से बंद करके घर गया था। शॉर्ट सर्किट न हो इसके लिए दुकान में लगे सीसीटीवी भी बंद कर दिए थे। अगले दिन जब उसका भाई राजेश चावला ने दुकान का शटर खोलकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर 2.40 लाख रुपये गायब थे। स्टोर में अंदर देखा तो शातिर चोरों ने दीवार तोड़ी हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें