अंबाला। साहा-अंबाला नेशनल हाईवे 444-ए पर चलने वाले वाहनों को अब छावनी के कैपिटल चौक पर ट्रैफिक लाइटों में नहीं फंसना होगा और न ही जाम से जूझना होगा।
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर और गांधी मैदान के मध्य सड़क को दुरुस्त कर दिया है, जिससे कि इस रास्ते का वाहन चालक फायदा उठा सकें। हाईवे पर लगी लोहे की ग्रिल को भी हटा दिया गया है, जिससे कि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े और वो इस रास्ते से सीधा अंबाला-दिल्ली हाईवे, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकें। यह रास्ता राय मार्केट से होकर हाइवे तक जाएगा।
गृहमंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
राय मार्केट के दुकानदारों ने इस सड़क मार्ग को खुलाने के लिए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाई थी। गृहमंत्री ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए थे कि वो हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के साथ मिलकर सड़क को दुरुस्त कराएं। इसे लेकर स्थानीय दुकानदार शुक्रवार को भी नप कार्यालय पहुंचे थे और ईओ से मिले थे।
ईओ ने तुरंत इंजीनियर को समस्या समाधान के निर्देश दिए थे। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारी भी शुक्रवार सुबह ही मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने लगातार कार्य करते हुए शनिवार सुबह इस रास्ते को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया।
अभी ये है परेशानी
यह रास्ता साहा-अंबाला हाइवे से होकर इंदिरा गांधी पार्क की तरफ जाता है, लेकिन बीच रास्ते कुछ लोगों ने अपने सामान रखकर कब्जा किया है। इससे वाहन चालक रास्ते का पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पा रहे। इस संबंध में दुकानदारों ने नगर परिषद व पुलिस के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी है कि सड़क से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जा सके।
वर्जन
गृहमंत्री के निर्देश पर रास्ते को दुरुस्त कराने के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों से मंत्रणा की गई थी। अब रास्ता खुल गया है। यहां के अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
जरनैल सिंह, ईओ, नप सदर।
वर्जन
मामला संज्ञान में आया था, रास्ते को दुरुस्त करा दिया है। अब वाहनों का इस रास्ते से आवागमन हो सकता है। अभी कुछ मिट्टी पड़ी है, उसे भी जल्द हटा दिया जाएगा।
कुलदीप सैनी, एसडीओ, एचपीएचसी।
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों ने दुरुस्त कराया रास्ता, लोहे की जालियां हटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। साहा-अंबाला नेशनल हाईवे 444-ए पर चलने वाले वाहनों को अब छावनी के कैपिटल चौक पर ट्रैफिक लाइटों में नहीं फंसना होगा और न ही जाम से जूझना होगा।
हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर और गांधी मैदान के मध्य सड़क को दुरुस्त कर दिया है, जिससे कि इस रास्ते का वाहन चालक फायदा उठा सकें। हाईवे पर लगी लोहे की ग्रिल को भी हटा दिया गया है, जिससे कि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े और वो इस रास्ते से सीधा अंबाला-दिल्ली हाईवे, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकें। यह रास्ता राय मार्केट से होकर हाइवे तक जाएगा।
गृहमंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
राय मार्केट के दुकानदारों ने इस सड़क मार्ग को खुलाने के लिए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाई थी। गृहमंत्री ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए थे कि वो हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के साथ मिलकर सड़क को दुरुस्त कराएं। इसे लेकर स्थानीय दुकानदार शुक्रवार को भी नप कार्यालय पहुंचे थे और ईओ से मिले थे। ईओ ने तुरंत इंजीनियर को समस्या समाधान के निर्देश दिए थे। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारी भी शुक्रवार सुबह ही मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने लगातार कार्य करते हुए शनिवार सुबह इस रास्ते को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया।
अभी ये है परेशानी
यह रास्ता साहा-अंबाला हाइवे से होकर इंदिरा गांधी पार्क की तरफ जाता है, लेकिन बीच रास्ते कुछ लोगों ने अपने सामान रखकर कब्जा किया है। इससे वाहन चालक रास्ते का पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पा रहे। इस संबंध में दुकानदारों ने नगर परिषद व पुलिस के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी है कि सड़क से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जा सके।
वर्जन
गृहमंत्री के निर्देश पर रास्ते को दुरुस्त कराने के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारियों से मंत्रणा की गई थी। अब रास्ता खुल गया है। यहां के अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
जरनैल सिंह, ईओ, नप सदर।
वर्जन
मामला संज्ञान में आया था, रास्ते को दुरुस्त करा दिया है। अब वाहनों का इस रास्ते से आवागमन हो सकता है। अभी कुछ मिट्टी पड़ी है, उसे भी जल्द हटा दिया जाएगा।
कुलदीप सैनी, एसडीओ, एचपीएचसी।
एचपीएचसी के एसडीओ से मंत्रणा करते दुकानदार। संवाद