अंबाला सिटी। अंबाला शहर के निवासियों के लिए जरूरी खबर है। शुक्रवार को शहर के एक बड़े हिस्से में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी। बिजली कट के कारण मुख्य वाटर वर्क्स से पंपिंग नहीं हो पाएगी, जिससे सुबह से लेकर देर शाम तक नलों में पानी नहीं आएगा। हालांकि, जन स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को ही लोगों को पानी भरने के लिए सचेत कर दिया था।
इसके बावजूद भी कई लोगों के पास जानकारी नहीं पहुंच सकी। ऐसे में शुक्रवार को अब उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है। विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की था कि वे वीरवार को ही जरूरत के अनुसार पानी का भंडारण कर लें। लालपुर बस्ती में बिजली कट बना कारण : जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्ण सिंह ने बताया कि 15 मई को लालपुर बस्ती, अंबाला शहर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत या अन्य तकनीकी कारणों से लगाए जा रहे इस कट का सीधा असर शहर के मुख्य वाटर वर्क्स पर पड़ेगा।