फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर नहीं थी लाइट, गर्मी में थोड़ी देर घूम लौट गए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रोडवेज प्रबंधक से जुड़े विभागों को कपड़ा मार्केट स्थित बने सुषमा स्वराज बस स्टैंड में शिफ्ट करने की योजना है। उसी को लेकर रोडवेज प्रबंधक की ओर से बस स्टैंड का दौरा किया गया। वह ज्यादा समय तक बस स्टैंड पर नहीं ठहर सके, क्योंकि जिस समय अधिकारी बस स्टैंड पर आए उस समय बस लाइट नहीं थी। इस कारण गर्मी में सभी पसीने से तरबतर हो गए हो गए। फिर भी करीब आधा घंटा तक उन्होंने व्यवस्थाएं जांची और जरूरी सामान का जल्द से जल्द प्रबंध करते हुए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिकायत के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे वर्कशॉप के चक्कर
विभाग बस स्टैंड में ही शिफ्ट हो जाने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब किसी को भी विभागीय अधिकारियों से मिलने के लिए बार-बार वर्कशॉप के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे आमजन के लिए काफी सुविधा बढ़ जाएगी। वहीं, रोडवेज का भी भवन पुराना होने के कारण उसके भी गिरने का डर अधिकारियों और कर्मचारियों को बना रहता है। यहां तक कि कुछ दिन पूर्व ही विभाग में एक कमरे की छत गिर गई थी, इसमें एक कर्मचारी बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद से ही कर्मचारियों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें