फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तहसील में दो घंटे बिजली गुल, भटकते रहे लोग

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​तहसील में वेब हेलरिस पोर्टल बंद होने चलते पोर्टल के चलने का इंतजार करते लोग। संवा
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन में दो घंटे तक बिजली गुल होने और चार घंटे तक वेब हेलरिस पोर्टल बंद होने के कारण लोग परेशान हो गए। लोग जमांबदी, इंतकाल और रजिस्ट्री से संबंधित काम करवाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान एक व्यक्ति बैठे बैठे कुर्सी पर ही सो गया तो कई लोग घर लौट गए। शाम चार बजे के समय जब पोर्टल चला तो उसकी गति धीमे दिखाई दी। दरअसल, तहसील में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बिजली चली गई। लोग सुबह से अपने अपने काम करवाने के लिए पहले बिजली आने का इंतजार करते रहे। 12 बजे जब लाइट आई तो पोर्टल बंद हो गया जो चार बजे तक बंद रहा। शाम को पोर्टल चलने पर लोगों के काम शुरू हुए।
कम हुए काम
छावनी तहसील में रोजाना करीब 25 रजिस्ट्री, 60 इंतकाल और 100 करीब जमाबंदी की जाती है। लेकिन बुधवार को वेब हेलरिस पोर्टल बंद होने के कारण 17 रजिस्ट्री, 30 जमाबंदी और 25 इंतकाल हो सके।
विज्ञापन

ये लोग होते रहे परेशान
एकता विहार निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें जमाबंदी लेनी थी। इसके लिए वह 11 बजे तहसील आए तो पता चाल कि बिजली नहीं हैं। एक घंटे बाद बिजली आई तो पोर्टल बंद हो गया। रोहतक के निवासी रमेश बतरा ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ रोहतक से 10 बजे तहसील में आए थे। यहां पोर्टल बंद मिला तो इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

वर्जन
वेब हेलरिस पोर्टल में खराबी आने के कारण चार घंटे तक पोर्टल बंद रहा। शाम को पोर्टल चलने के बाद काम सुचारू किया।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें