फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी टैक्स घोटाले की हो निष्पक्ष जांच : रणदीप सुरजेवाला

Sun, 26 Jul 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नगर परिषद में हुए कथित प्रापर्टी टैक्स और आईडी गड़बड़ी मामले में कहा कि यह गंभीर मामला है। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। तभी आरोपियों को सजा मिलेगी। मामले में आरोपी भी खुद हैं और जांच भी उन्हीं को दी जा रही है। ये विचार कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वे वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहरी अध्यक्ष रामनिवास मित्तल की ओर से नई अनाज मंडी में आयोजित अभिनंदन व सम्मान समारोह में बोल रहे थे। हरियाणा की नायब सैनी सरकार पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार को ‘व्यापार व व्यवसाय विरोधी’ करार दिया और कहा कि दुकानदारों, आढ़तियों, व्यापारियों व उद्योगपतियों को सरकार ने लावारिस बनाकर रामभरोसे छोड़ दिया है। सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां न केवल व्यापार विरोधी हैं। इस दौरान विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि आज भाजपा शासन में व्यापारी, दुकानदार कोई भी सुरक्षित नहीं है, हर रोज फिरौती की घटनाएं, डकैती, लूटपाट भाजपा सरकार में चरम पर है। इस मौके पर सुदीप सुरजेवाला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड, अश्विनी शोरेवाला, तरसेम गोयल, देशराज बंसल, अनिल खुरानिया, विजय, रघुबीर मलिक, डा. रामेश्वर फौजी, श्याम बहादुर खुरानिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें