संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दीपावली सहित धनतेरस और भैयादूज के त्योहार को लेकर बाजार सजने शुरू हो गए हैं, हालांकि अभी चहल-पहल कम है, लेकिन आमजन से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या को लेकर आज भी बाजार आने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छावनी के विजय रत्न चौक पर एक मात्र शौचालय को छोड़कर कहीं भी महिला शौचालय नहीं है। इस कारण बाजार आने वाले महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस विकट स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद की तरफ से भी कोई योजना तैयार नहीं की गई और न ही शौच की सुविधा को लेकर कोई अस्थायी प्रबंध किया गया है।
गंदगी और बदबू से अटे शौचालय
अंबाला छावनी के बाजारों में चार जगह सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं, लेकिन इनकी सफाई रामभरोसे है। पहला पुरुष शौचालय विजय रत्न चौक के पास, दूसरा सदर बाजार में,तीसरा अनाजमंडी में और चौथा बजाजा बाजार के चौक पर बना हुआ है, लेकिन इन शौचालय में साफ-सफाई की हालत काफी खस्ता है। दुकानदार और ग्राहक मजबूरी में इन शौचालयों का इस्तेमाल करते हैं। यहां साल या छह माह में एक बार ही सफाई होती है।
फोटो-13
छावनी के विजय रत्न चौक के पास एक ही महिला शौचालय है और इसकी सफाई हुए भी काफी समय बीत गया है। यह एक गंभीर समस्या है। त्योहार के दिनों में तो यह परेशानी और बढ़ जाती है। नगर परिषद को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
सरोज।
बाजार में महिलाओं के लिए भी सभी प्रमुख चौराहों पर शौचालय होने चाहिए ताकि बाजार आने वाले छोटे बच्चों सहित महिलाओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, लेकिन छावनी के बाजार में यह सुविधा नहीं है।
सोनी।
बाजार में बने शौचालयों की हालत काफी खस्ता है। इनकी सफाई की तरफ जरा भी ध्यान नहीं है। नगर परिषद को इन शौचालयों की सफाई के लिए भी टीम लगानी चाहिए ताकि दवाई का छिड़काव करके बदबू आदि को भी दूर किया जा सके।
करमबीर।
अंबाला छावनी में दीपावली पर बाजारों में की गई सजावट। संवाद
अंबाला छावनी में दीपावली पर बाजारों में की गई सजावट। संवाद
अंबाला छावनी में दीपावली पर बाजारों में की गई सजावट। संवाद
अंबाला छावनी में दीपावली पर बाजारों में की गई सजावट। संवाद