फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी के पुराना सिविल अस्पताल रोड की मार्केट में नहीं हैं सुलब शौचालय

विज्ञापन
अंबाला सिटी के पुराना सिविल अस्पताल स्थित स्कूटर मार्केट से गुजरते वाहन चालक। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पॉलीटेक्निक चौक से पुराने सिविल अस्पताल चौक के बीच में करीब 50 वर्षों से स्थापित स्कूटर मार्केट में सुलभ शौचालय नहीं है। इसके चलते स्थानीय दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने नगर निगम से शीघ्र शौचालय बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

अंबाला सिटी की काफी पुराना बाजार समझे जाने वाले स्कू टर मार्केट में दो सौ दुकानदार अपना कारोबार कर रहे हैं। प्रतिदिन इस मार्केट से हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। इस मार्केट से ही सिटी के विभिन्न बाजारों का रास्ता निकलता है। यहां भारी भरकम वाहनों की आना जाना लगा रहता हैं। इस मार्केट के बीच प्राचीन शिव मंदिर, बड़ा ठाकुरद्वारा मंदिर सहित करीब तीन मंदिर, निजी अस्पताल व धर्मशाला और करीब दो सौ दुकानें हैं।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अंबाला सिटी की काफी पुरानी मार्केट है, लेकिन निगम प्रशासन की ओर से इस मार्केट में सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई। शौचालय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कई बार स्थानीय दुकानदारों की ओर से निगम प्रशासन को बताया जा चुका है। निगम की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

टू व्हीलर एसोसिएशन के प्रधान दिनेश गौड़ ने बताया कि मार्केट में सुलभ शौचालय न होने के कारण करीब आठ साल पहले अपने निजी खर्चे पर नाले के ऊपर एक शौचालय बनाया गया था। जिसको पॉलीटेक्निक प्रबंधकों ने यह कहकर तोड़ दिया था कि पॉलीटेक्निक के अंदर वूमन हॉस्टल चल रहा है। सुरक्षा की दृष्टि को मद्देनजर रखते हुए इसको तोड़ा जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों की समस्या को देखते हुए निगम प्रशासन को सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए।
मार्केट में सुलभ शौचालय न होने के कारण स्थानीय दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय दुकानदारों की ओर से सुलभ शौचालय की मांग बहुत लंबे समय से चल रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर संज्ञान नहीं लिया गया। दुकानदारों की परेशानियों के चलते सुलभ शौचालय का होना बहुत जरूरी है।
दिनेश गौड, प्रधान टू व्हीलर एसोसिएशन, अंबाला सिटी।
सुलभ शौचालय को लेकर सभी दुकानदार परेशान हैं। मार्केट में सुलभ शौचालय न होने के कारण स्थानीय दुकानदारों को अंबाला सिटी के जगाधरी गेट स्थित सुलभ शौचालय जाना पड़ता है। जो अपनी मार्केट से बहुत दूर हो जाता है। यदि यहां सुलभ शौचालय की सुविधा मिल जाए तो दुकानदारों के लिए बहुत बड़ी राहत होगी।
- इंद्रजीत सिंह, स्थानीय दुकानदार, स्कूटर मार्केट, अंबाला सिटी।
सुलभ शौचालय की समस्या के बारे में कई बार नगरनिगम अधिकारियों से बातचीत की गई है, लेकिन निगम की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। स्थानीय दुकानदारों की निगम प्रशासन से मांग की है कि वह यहां मार्केट में सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाए।
- अश्वनी कुमार, स्थानीय दुकानदार, स्कूटर मार्केट, अंबाला सिटी।
पिछले करीब 30 वर्षों से स्कूटर मार्केट में दुकानदारी कर रहा हूं, लेकिन बीते समय में मार्केट में आवाजाही बहुत कम होती थी। आज बदले हालातों के कारण सुलभ शौचालय का होना बहुत जरूरी हो गया है।
- शंटी, स्थानीय दुकानदार, स्कूटर मार्केट, अंबाला सिटी।
सुलभ शौचालय के मामले में नगरनिगम प्रशासन के पास बजट कुछ ही दिनों में आने वाला है। जहां भी सुलभ शौचालयों की जरूरत होगी। वहां पर सुलभ शौचालय का निर्माण जरूर करवाया जाएगा। स्कूटर मार्केट के दुकानदारों की समस्या पर संज्ञान लिया जाएगा। जल्द ही उस क्षेत्र में उचित जगह का निरीक्षण कर कोई न कोई समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अमन ढांडा, डीएमसी, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें