फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का मुखिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 04 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
सीआईए वन की टीम ने वाहन चोर गिरोह को काबू किया है। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह वाहनों को चुराता था और उनका स्क्रैप बनाकर बेच देते थे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इनसे और जानकारियां मिल सकती हैं। 
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त अर्बन अंबाला डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि सीआईए-1 की विशेष पुलिस टीम ने वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी गैंग के मुखिया जगजीत सिंह निवासी गांव बलाना जिला अंबाला को गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर लिया।

पूछताछ में आरोपी जगजीत सिंह ने अपने सहयोगियों गुरपाल सिंह उर्फ जसबीर उर्फ जस्सी निवासी गांव जनसुई, थाना नग्गल जिला अंबाला और परविंद्र सिंह ऊर्फ गोगड़ी निवासी गांव नन्यौला, जिला अंबाला के नाम बताए। आरोपी ने बताया कि वे चौपहिया, दोपहिया वाहन चुराते थे। इन गाड़ियों को सस्ते दामों पर गांव देवीगढ़ के कबाड़ी इंद्रजीत, पटियाला के रहने वाले बलविंदर सिंह तथा दुर्गा नगर अंबाला सिटी के रहने वाले रविंदर सिंह को बेच देते थे। आरोपियों के कब्जे से एक कार कटी हुई, एक कार का इंजन कटा हुआ, एक मोटर साइकिल व एक कार बरामद की जा चुकी है। मामले के अन्य दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी गाड़ियों को स्क्रैप बनाकर आगे बेच देते थे। फिलहाल बलविंद्र कबाड़ी वासी पटियाला व रविंद्र कबाड़ी वासी दुर्गानगर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें