फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैककार्ड वॉच शोरूम से 25 लाख के मोबाइल व 2 लाख की घड़ियां चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय रत्न चौक स्थित पैककार्ड वॉच-मोबाइल मॉल से 25 लाख के मोबाइल व दो लाख की घड़ियां चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा कि शोरूम के पीछे चल रहे निर्माणाधीन दीवार को तोड़कर चोर शोरूम में दाखिल हुए थे। वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरों, बिजली व हूटर के कनेक्शन काटे गए थे। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी जांच के दौरान चोरी के सबूत जुटाए।
विज्ञापन

चोरों शोरूम से सारे महंगे मोबाइल, कुछ महंगी घड़ियां ले गए हैं। प्रमोद अरोड़ा ने बताया कि वह अपने भाई सुबोध के साथ मिलकर घड़ियां व मोबाइल बेचने का कारोबार करते हैं। घड़ियों की बजाय चोरों ने मोबाइल को ही ज्यादा निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि शोरूम से सभी महंगे मोबाइल चोरी हो गए हैं। शोरूम से पर सभी बड़े ब्रांड की मोबाइल बेचने का कारोबार होता है। उन्होंने शुरूआती जांच में शोरूम से करीब 25 लाख के मोबाइल व साढ़े तीन लाख की घड़ियां चोरी होने का अनुमान जताया है।
दीवार तोड़कर शोरूम में हुए दाखिल
पैककार्ड वॉच शोरूम के साथ वाली दुकान में कई दिन से निर्माण कार्य चल रहा है। इस दुकान की निर्माणाधीन दीवार को तोड़कर ही चोर भीतर दाखिल हुए। जांच के दौरान दीवार का एक हिस्सा टूटा मिला। चोरों ने दीवार भी उतनी ही तोड़ी जिसमें से वे चोरी के बाद माल समेत आसानी से निकल सके।
विज्ञापन

हूटर भी डिस्कनेक्ट किया
चोरों को शोरूम के बारे में पूरी जानकारी थी। उन्हें यह मालूम था कि भीतर हूटर भी लगा है। इसलिए सबसे पहले हूटर को डिस्कनेक्ट किया। इसके बाद सीसीटीवी व बिजली के भी कनेक्शन काट दिए। मोबाइल सेक्शन में रखे फोन को ही निशाना बनाया। प्रमोद की मानें तो करीब 60 से 70 महंगी घड़ियां भी चोरी हुई हैं। चोरी की वारदात की भनक बुधवार सुबह तब लगी जब नौकर ने शोरूम खोला।
मालिक से मांगी है चोरी हुए माल की सूची : एसएचओ
एसएचओ कैंट नरेंद्र राणा ने खुद पुलिस के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस ने जांच के बाद पड़ोसी दुकान में कार्य करने वाले दो मजदूरों से भी पूछताछ की। दो मजदूर दिवाली के बाद से गायब बताए जा रहे हैं। एसएचओ राणा ने बताया कि शोरूम में बेहद सोची समझी साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है। अभी शोरूम मालिक ने 25-26 लाख के मोबाइल व घड़ियां चोरी होने की बात कही है। मालिक से चोरीशुदा संपत्ति का पूरा रिकार्ड मांगा गया है। अभी चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
पहले भी बाजार में हो चुकी वारदातें
जूतों का कारोबार करने वाले अतुल महाजन ने बताया कि विजय रत्न स्थित बाजार में पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक वारदातें रोकने में पूरी तरह विफल रही है। इसी वजह से उन्होंने तो अपनी दुकानों की पहरेदारी के लिए चौकीदार रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी यहां एक दुकान में बड़ी वारदात हुई थी। उस मामले में भी अभी तक कोई नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें