फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक फैक्ट्री और दो दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चोरों के हाैसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। सिटी में चोरों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया। न्यू मिलाप नगर में एक कपड़ा फैक्ट्री और कोर्ट रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में घुसकर चोरी की। वहीं, तीसरी वारदात पिपली बाजार में मंगलवार दिनदहाड़े की।
विज्ञापन

पहला मामला सिटी के न्यू मिलाप नगर में श्री पदम टेक्सटाइल फैक्टरी के स्टोर का शटर तोड़कर हजारों रुपये के डिजाइनर और प्लेन सूट चोरी कर ले गया। शातिर ने अलसुबह वारदात को अंजाम दिया। सिटी के न्यू मिलाप नगर निवासी विभा जैन ने बताया कि उसकी श्री पदम टेक्सटाइल के नाम से फर्म चल रही है। वह मशीन से डिजाइनर सूट तैयार करते हैं।
फैक्ट्री के एक ग्राउंड फ्लोर पर बने स्टोर में तैयार सूट और प्लेट कपड़े रखे थे। तीन नवंबर को अलसुबह चोर स्टोर का शटर तोड़कर उसमें से तैयार व प्लेट सूट ले गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई। जिसमें चोर सूट ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन अंधेरा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सिटी के पीपली बाजार में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला के मकान में चोरी कर गए। महिला कौशल्य अपने घर के नीचे कंफेक्शनरी की दुकान पर बैठी हुई थी। इसी बीच चोर ऊपर घर में घुस गया। घर से जेवरात सहित 20 हजार रुपये की नकदी ले उड़ा। शाम को पड़ोसी से महिला को पता चला कि उनके कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। जाकर देखा तो लाखों की चोरी थी।
सूचना पाकर इलाका पुलिस पर पहुंची और जांच में जुट गई। इसी तरह तीसरी वारदात कोर्ट रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर हुई। दुकानदार मोहित बस्सी ने बताया कि शातिर चोर दुकान में घुसकर हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गया। हालांकि नकाबपोश चोर सीसीटीवी में कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें