फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर के मातम में गए परिवार के मकान की ग्रिल तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बीड़ी फ्लोर मिल के पीछे निशात बाग से चोरों ने एक मकान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय परिवार के लोग किसी की मौत के बाद मातम में गए हुए थे। जैसे ही वापस लौटे परिवार ने देखा मकान के बाहर तो ताला लगा हुआ था। अंदर जाकर देखकर कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अंदर से ग्रिल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। रोहित कुमार ने बताया कि उसके चाचा ससुर की मौत हो गई थी। मातम में शामिल होने के लिए वह पठानकोट गए थे। जाते समय मकान को अच्छी तरह से बंद करके गए थे। वापस लौटने पर देखा कि चोर मकान से जेवरात, नकदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें