कपड़ा मार्केट में कालका पिजौंर से सामान लेने आए परिवार की कार पर कुछ युवकों ने तलवारों व डंडों से हमला कर दिया। हमले में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गाड़ी में बैठा परिवार बाल-बाल बचा।
जानकारी के अनुसार कालका पिजौंर से एक परिवार सामान लेने के लिए शहर कपड़ा मार्केट में आए थे। इस दौरान गाड़ी चालक की अन्य युवकों से गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दूसरे पक्ष ने कई युवकों को लाठी, डंडों व तलवारों सहित बुला लिया। आरोपियों ने आते ही उसकी गाड़ी पर हमला कर दिया। आसपास लोगों को एकत्रित होता देख युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिवार के सदस्य चौकी गए। मगर, वहां से बिना शिकायत दिए वापस लौट गए।