फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे युवक को महिला ने किया पकड़ने का प्रयास, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। यूनिट में पीटी पर गए सैन्य कर्मी के घर में युवक दीवार फांदकर घुस गया। यह देख सैन्य कर्मी की पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन युवक महिला को धक्का देकर स्कूटी पर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 9 पुलिस को दी शिकायत में सावित्री सावैया ने बताया कि वह मूलरूप से गांव गुंडीपुवा चाइवासा मुपासिल जिला पश्चिमी सिंहभुम झारखंड की निवासी है। अभी वह न्यू जग्गी कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहती है। उसके पति सोमनाथ सावैया आर्मी में एडी रेजिमेंट यूनिट में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को उसके पति सुबह करीब छह बजे यूनिट में पीटी के लिए चले गए थे। इसके थोड़ी देर बाद एक अनजान व्यक्ति स्कूटी पर आया और दीवार से छलांग लगा कर उसके कमरे में आ गया। इसके बाद उसने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह उसे धक्का देकर भाग गया। महिला ने शोर मचाया तो उसके बगल वाली महिला ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह स्कूटी लेकर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें