फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। खंड स्तरीय अंडर-14 (बालक एवं बालिका) खेल प्रतियोगिताओं का समापन ब्लू बेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। सेंट फ्रांसिस स्कूल कालाअंब, ब्लू बेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माउंटेन व्यू स्कूल भुरेवाला और न्यू सरस्वती स्कूल नगला के छात्र-छात्राओं ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य राजीव मेहता ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का नाम नहीं हैं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। नेतृत्व कर रहे खंड खेल सचिव राज कुमार सैनी ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, खेल प्रभारियों और विद्यालयों का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान विनोद सैनी, शिव चरण, राहुल और हरविंदर शर्मा सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य शिक्षक और खेल प्रभारी मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ इस चार दिवसीय खेल आयोजन का गरिमापूर्ण समापन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें