फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पति की मौत के 10 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठेगी अर्थी

Sat, 27 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर (अंबाला)। शहजादपुर में एक वृद्ध दंपती की मौत ने साथ जीने-मरने की कसम को हकीकत में बदल दिया। पति की मृत्यु के मात्र 10 मिनट के भीतर ही पत्नी ने भी उनके सीने पर सिर रखकर प्राण त्याग दिए।
जानकारी के अनुसार, 75 वर्षीय डॉ. वीरेंद्र नाथ जैन लंबे समय से शुगर की बीमारी से जूझ रहे थे। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। पति की मौत की खबर सुनते ही 65 वर्षीया पत्नी आशा देवी बदहवास हो गईं। वे जोर-जोर से रोते हुए अपने पति के शव पर गिर पड़ीं और महज 10 मिनट के भीतर ही उनकी भी धड़कनें थम गईं। हालांकि मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

अकेले रहते थे पति पत्नी
घर में अकेले रहते थे दंपती डॉ. वीरेंद्र के दो बच्चे हैं। बेटी विवाहित है, जबकि बेटा गुरुग्राम की एक कंपनी में मैनेजर है। घर पर वृद्ध दंपती अकेले ही रहते थे। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच अगाध प्रेम था और अंत समय में भी वे एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ पाए।
विज्ञापन

आज होगा अंतिम संस्कार
एक ही घर में पति-पत्नी के शव रखे देख पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों के पहुंचने के बाद रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, उसकी जुबान पर बस यही था मौत ने भी इस जोड़े को जुदा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें