अंबाला सिटी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के बाद तापमान बढ़ने लगा है। मंगलवार को दिन का पारा 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात को 24.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि मौसम 6 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। बीच-बीच में आंशिक बादल छाने तथा हवा की दिशा में बदलाव होगा।
इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने व पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 6 जून के दौरान तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। ब्यूरो