बराड़ा। दुकानदार को डिजिटल पेमेंट का झांसा देकर आर्टिफिशियल हार ठग ली। पुलिस को दी शिकायत में रेलवे सड़क निवासी अशोक कुमार ने बताया कि गत 10 मई की शाम करीब 5:30 बजे उनकी दुकान पर तीन अज्ञात युवक आए। उन्होंने शादी-समारोह के लिए 5000 रुपये किराये पर एक हार लिया।
आरोपियों ने किराये और 1000 रुपये सिक्योरिटी समेत 6000 रुपये दुकानदार के मोबाइल पर गूगल-पे करने का दावा किया। दुकानदार के खाते में रुपये नहीं पहुंचे तो शक होने पर अशोक ने आरोपियों के मोबाइल नंबर से अपने नंबर पर कॉल भी करवाई। बदमाशों ने दो दिन में हार वापस करने का वादा किया था लेकिन वे लौटकर नहीं आए। काफी तलाश करने के बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद