फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिटी के जिन वार्डों में पहुंचे वीवीआईपी वहां औसत ही रहा मतदान प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनावों में भाजपा और कांग्रेस में सबसे अधिक भाजपा के पदाधिकारियों ने चुनाव प्रचार में प्रतिभाग किया। भाजपा ने सीएम नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, दिल्ली से मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को विशेष तौर पर बुलाया। वहीं पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पूरे चुनाव में सबसे सक्रिय भागीदारी निभाई, इसके साथ ही कांग्रेस से दीपेंद्र हुड्डा दो बार प्रचार के लिए आए थे। इन वीवीआईपी ने जिन वार्डों में कार्यक्रम किए उन वार्डों का हाल देखें तो कोई अच्छा नहीं है। यह वीवीआईपी मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सफल नहीं होते दिखे।
विज्ञापन




सीएम ने चार कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग



भाजपा नेतृत्व ने अंबाला सिटी में सीएम नायब सिंह सैनी के चार चार स्थानों पर कार्यक्रम कराए। इसमें अग्रवाल भवन में एक कार्यक्रम हुआ था। यह क्षेत्र वार्ड 18 में आता है। इस वार्ड में 11 हजार से अधिक मतदाता थे और 5151 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। यानि 50 प्रतिशत भी मतदाता घर से नहीं निकले। वहीं दूसरा कार्यक्रम वार्ड सात में सैनी भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। यहां 10 हजार से अधिक मतदाता थे मगर 5321 मतदाताओं ने ही वोट डाला। इसी प्रकार वार्ड 12 में पड़ने वाले सेक्टर 1 में कार्यक्रम किया गया। यहां 46 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। सीएम के अलावा वार्ड 2 में मंत्री कृष्ण बेदी ने भी सभा की थी। यहां पर 64.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहा 6326 मतदाता हैं और 4088 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। हालांकि इसमें कुछ ग्रामीण क्षेत्र भी आते हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिख सम्मेलन कर सिख मतदाताओं को साधने का प्रयास किया था। सिख मतदाता वार्ड पांच, सात और वार्ड 17 में है। यहां मतदान प्रतिशत देखें तो वार्ड 5 में 58.69 प्रतिशत, वार्ड सात में 49 प्रतिशत ताे वार्ड 17 में 56 प्रतिशत मतदान हुआ है।



कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने किए दो कार्यक्रम

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सेक्टर 8 और अनाज मंडी में दो कार्यक्रम किए। इसमें वार्ड 17 में सेक्टर 8 और अनाज मंडी सेक्टर 9 वार्ड 18 में आता है। वार्ड 17 में 56 प्रतिशत तो वार्ड 18 में 46.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविंदर सैनी के सेक्टर 10 स्थित बूथ पर 50.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन




पूर्व मंत्री के वार्ड में यह रहा मतदान प्रतिशत

पूर्व मंत्री असीम गोयल के मॉडल टाउन स्थित घर वार्ड 14 में आता है। इस वार्ड में 49.71 प्रतिशत वोट पड़े। यहां 9223 मतदाता थे, जिसमें से 4585 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी आवास के बूथ पर 1340 में से 641 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। भाजपा की पूर्व मेयर शैलजा सचदेवा और कांग्रेस के सांसद वरुण चौधरी के वार्ड 12 का मतदान सबसे कम मतदान करने वाले वार्डों में शामिल हुआ है।

आजाद प्रत्याशी सोनिया के वार्ड में 52 प्रतिशत मतदान

आजाद प्रत्याशी सोनिया चौधरी के बलदेव नगर स्थित बूथ पर 52 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है। वहीं पूरे वार्ड में भी मतदाताओं ने अच्छी तादात में मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें