अंबाला। सिटी के मुख्य अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। चौक पर करीब तीन साल पहले 20 लाख रुपये की लागत से ट्रैफिक लाइटों को लगाया गया था लेकिन इसे चलाया नहीं जा रहा है।
इसके चलाते हैं तो जाम, अगर नहीं चलाते तो जाम की स्थिति बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक पुलिस की तरफ से इसका कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। आखिर में इन लाइटों को बंद कर रखा है। यह लाइटें धूल फांकती हुई नजर आती है। जबकि इस चौराहे पर कई बार हादसे भी हो चुके हैं। साथ ही कई बार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठ चुका है। महज पुलिस नाके के सहारे ही ट्रैफिक व्यवस्था को बनाया जा रहा है।
छह ट्रायलों के बाद भी नतीजा जीरो
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से करीब आधा दर्जन बार लाइटों को चलाने के लिए ट्रायल भी किए जा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। हर बार लाइटों से ट्रैफिक को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं तो लंबा जाम लग जाता है।
कपड़ा मार्केट व हिसार हाईवे के कारण लगता है जाम
दरअसल, इस चौक पर पांच तरफ का ट्रैफिक होता है। एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट के लिए रास्ता भी इसी चौक से जाता है। इसके अलावा कोर्ट रोड, बस स्टैंड, कालका चौक भी यहीं से होकर जाना पड़ता है। विभाग के लिए सबसे बड़ी परेशानी हिसार रोड से आने वाला ट्रैफिक बना हुआ है। हिसार रोड की तरफ से आने वाले ट्रैफिक के लिए जब बत्ती लाल कर दी जाती है तो सभी गाड़ी पुल को पूरी तरह से घेर लेती हैं। यही कारण है कि कालका चौक की तरफ से आना वाला ट्रैफिक हिसार रोड पर नहीं जा पाता और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
फोटो नंबर - 34
कोट्स
जाम से निपटने का निकले कोई ठोस समाधान
अग्रसेन चौक शहर के मुख्य चौक में से एक है। इस पर ही सबसे ज्यादा जाम की स्थिति देखने को मिलती है। ट्रैफिक पुलिस को जल्द ही जाम से निपटने का कोई ठोस समाधान निकालना चाहिए ताकि इन लाइटों को दोबारा चालू किया जा सके।
अशोक गोयल, स्थानीय निवासी।
फोटो नंबर - 32
धुंध में रहता है हादसे का डर
ट्रैफिक लाइट न चलने से शहर में जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। अग्रसेन चौक पर कुछ साल पहले ही नई लाइट लगाई गई थी, यह लाइट भी कुछ समय के लिए ही चली, मगर उसके बाद बंद हो गई। सर्दी में धुंध भी छाएगी, इससे हादसे होने का डर बना रहता है। इन लाइट को चलाया जाना चाहिए ताकि व्यवस्था बनी रहे।
सुरेंद्र मोहन, समाजसेवी अंबाला सिटी
हिसार हाईवे पर दोनों तरफ से आवाजाही लगी रहती है। यहीं कारण है कि पांच तरफ से ट्रैफिक आने के कारण इन वाहनों को रोकने पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसलिए अभी ट्रैफिक लाइटों को नहीं चलाया जा रहा है। जैसे ही हिसार हाईवे पर एक ओर नए निर्माणाधीन पूल का काम पूरा हो जाएगा तो लाइटों को चलाया जाएगा।
जोगिंद्र सिंह, थाना प्रभारी, ट्रैफिक अंबाला कैंट
सुरेंद्र मोहन
सुरेंद्र मोहन