फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जीभ-गाल में पिरोया त्रिशूल और खींचा रथ

विज्ञापन
अंबाला छावनी में शीतला माता महोत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
62वें करूमारीयम्मन शीतला माता महोत्सव में निकाली शोभायात्रा, अंगारों पर दौड़ श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। तीन दिवसीय 62वें करूमारीअम्मन शीतला माता महोत्सव के अवसर पर रविवार को छावनी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भक्ति, आस्था और कठिन साधना का संगम देखने को मिला। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के भक्ति रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया।
लगभग 51 भक्तों ने अपने गाल और जीभ में लोहे का त्रिशूल आरपार कर यात्रा में भाग लिया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं कई श्रद्धालुओं ने अपनी पीठ पर लोहे के कुंडल पिरोकर रस्सी के सहारे गाड़ियां, रथ और बग्गी खींची। इसके पश्चात देर रात बंधु नगर में माता शीतला के समक्ष भक्तों ने अंगारों पर चलकर कठिन अग्नि परीक्षा दी।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ 12 क्रॉस रोड स्थित अंबेडकर पार्क से मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अनिल विज ने किया। यह शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई कबाड़ी बाजार सेवा समिति चौक के रास्ते वापस पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।


मद्रास से आई लक्ष्मी ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से इस शोभायात्रा में भाग ले रही हैं। उन्होंने अपनी जीभ में त्रिशूल पिरोने के साथ-साथ गले में 101 नींबू की माला धारण की।

छावनी की खटीक मंडी निवासी मयंक ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से भक्ति भाव के साथ अपने गाल में त्रिशूल पिरोकर शोभायात्रा का हिस्सा बन रहे हैं।

छावनी के बंधु नगर निवासी बबिता ने बताया कि माता शीतला से मांगी गई मन्नत पूरी होने के बाद वह पिछले 4 वर्षों से जीभ में त्रिशूल पिरोकर यात्रा में शामिल हो रही हैं।

बंधु नगर निवासी राजू ने बताया कि वह पेशे से दर्जी हैं और पिछले 20 सालों से शोभायात्रा में भाग ले रहे हैं। इस बार उन्होंने अपने शरीर पर सुई-धागे की मदद से 51 नींबू लटकाकर अपनी भक्ति प्रकट की।

पारंपरिक मार्ग और धार्मिक आयोजन

पुजारी रमेश ने बताया कि यह 62वां वार्षिक उत्सव है, जिसमें माता के भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मन्नत पूरी होने पर भक्त इस तरह की कठिन साधना करते हैं। शोभायात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू होकर कच्चा बाजार, सदर बाजार, विजय रतन चौक, राय मार्केट, बैंक रोड, स्टाफ रोड और फुटबॉल चौक से गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


उर्जा मंत्री ने लिया आशीर्वाद
मंत्री अनिल विज ने 12 क्राॅस रोड पर 62वें शीतला माता (करूमारीयम्मन) सालाना मेला महोत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने देवी मां के समक्ष माथा टेका और शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान, मंत्री विज ने आयोजकों को अपने स्वैच्छिक कोष से 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद मौजूद रहे।

अंबाला छावनी में शीतला माता महोत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Samvad

अंबाला छावनी में शीतला माता महोत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Samvad

अंबाला छावनी में शीतला माता महोत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Samvad

अंबाला छावनी में शीतला माता महोत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें