फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विवेक और ब्रह्मज्ञान से ही संभव है मानवता का उत्थान-साध्वी मनीषी

विज्ञापन
शहर के मॉडल टाऊन ​स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में आयोजित सत्संग में प्रवचन करती सा - फोटो : Self
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मॉडल टाऊन स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। इस दौरान गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी मनीषी भारती ने मानव जीवन के उत्थान को लेकर बहुमूल्य सूत्र साझा किए। उन्होंने कहा कि केवल मानव शरीर पाना ही मनुष्यता नहीं है, बल्कि भीतर मनुष्यत्व के गुणों का होना आवश्यक है। प्रकृति ने मनुष्य को विशेष बौद्धिक क्षमता दी है, लेकिन सही व गलत का चुनाव करने वाली विवेक रूपी शक्ति केवल सत्संग और सुसंगति से ही जागृत होती है। जब विवेक जागता है, तभी हम संसाधनों का सही उपयोग कर पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें