फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाडमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस में सवार महिला के गले से चोर ने झपटा मंगलसूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में सवार महिला के गले से मंगलसूत्र झपट कर आरोपी फरार हो गया। घटना अंबाला शहर के पास चलती ट्रेन में हुई। ट्रेन के देहरादून पहुंचने के बाद मामले की शिकायत स्थानीय जीआरपी को दी गई। देहरादून जीआरपी से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर छावनी जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छीना-झपटी की यह घटना ट्रेन नंबर 14888 बाडमेर-कालका एक्सप्रेस में हुई।
विज्ञापन

देहरादून निवासी नलिनी सरीन ने बताया कि वह बीकानेर से हरिद्वार जा रही थी। वह कोच नंबर बी-1 की 12 नंबर सीट पर बैठी हुई थी। पांच दिसंबर को ट्रेन तड़के लगभग 3.30 बजे अंबाला शहर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन कुछ देर बाद आगामी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गई। अभी ट्रेन को चले पांच या 10 मिनट ही हुए थे तभी कोच में एक अज्ञात युवक आया और उसके गले से मंगलसूत्र झपट कर चलती ट्रेन से कूद गया। शोर सुनकर मौके पर अन्य यात्री भी एकत्रित हो गए। मगर, अंधेरा होने के कारण आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि मंगलसूत्र लगभग एक तोले का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें