फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कपड़ा मार्केट में रौनक, विदेश में रह रहीं महिलाओं को भा रहा भारतीय परिधान

Thu, 09 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर की कपड़ा मार्केट में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। त्योहारी व शादी-विवाह सीजन शुरू होते ही बाजार में रौनक लौट आई है। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार खुल रहे हैं। उत्तर भारत की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से तो ग्राहक आ रहे हैं, इसके साथ ही विदेश में बैठे लोग भी ऑनलाइन कपड़ा पसंद कर अपने ऑर्डर बुक करवा रहे हैं, इसके बाद कारोबारी उन कपड़ों को पार्सल कर देते हैं। महिलाएं अपनी पसंद का भारतीय परिधान मंगाने को शिपिंग चार्ज भी दे देती हैं। यह ऑर्डर फ्रांस, कनाडा, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड व आस्ट्रेलिया भेजे जा रहे हैं।

मुंबई और गुजरात का काम दिख रहा कपड़ों पर
बाजार में मुंबई के हैंडवर्क, प्रिंट, प्लाजो, शरारा, गरारा, बैंगलोर के काजीवर्म, खडी, सिल्की कपड़े और जयपुरी सूट, साड़ी व अहमदाबाद के कॉटन के कपड़े महिलाओं को खूब भा रहे हैं। बुधवार को भी शहर कपड़ा मार्केट के बाजार में खूब भीड़ रही। देश के इन बड़े शहरों के कपड़े की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन


नई वैरायटी को ज्यादा पसंद कर रही महिलाएं
सुहाना साड़ी एवं सुहाना क्रिएशन से संचालक संजय सचदेवा ने बताया कि त्योहारी सीजन व शादी-विवाह शुरू होने बाजार में रौनक लौटी है। बाजार में महिलाएं नई वैरायटी को ज्यादा पसंद कर रही हैं। हर तरह की वैरायटी बिक रही है, जिस तरह ग्राहक की मांग है, उसी अनुसार कपड़ा उपलब्ध करवाया जा रहा है। बाजार सुबह से लेकर देर रात तक खुल रहे हैं, वहीं, इस बार व्यापारियों को अच्छा सीजन जाने की संभावना है।
विज्ञापन


जीएसटी में बदलाव के बाद ग्राहकों का रुझान बढ़ा
दी होलसेल क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विशाल बतरा ने बताया कि बाजार में जीएसटी में बदलाव के बाद ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। पहले के मुकाबले कपड़ा सस्ता भी हुआ है, इसका असर यह हुआ है कि ग्राहक अब बाजार तक पहुंच रहे हैं। 2020 में कोरोना और इसके बाद लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी थी। अब बारिश के सीजन के बाद त्योहारी सीजन चल रहा है। करवाचौथ के साथ ही अहोई अष्टमी त्योहार के लिए भी महिलाएं खरीदारी कर रही हैं, इसके साथ ही शादी-विवाह शुरू हो गए हैं। बाजार में रौनक नजर आ रही है।

शहर की कपड़ा मार्केट में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें