फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेक्टरों में स्ट्राॅम वाटर और टीपीएस अपग्रेडेशन का फाइनेंस कमेटी की अप्रूवल के बाद होगा टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सेक्टरों में स्ट्राॅम वाटर लाइन की क्लीनिंग और रिपेयर कार्य के अलावा सभी टीपीएस के अपग्रेडेशन को लेकर फाइनेंस और कॉट्रेक्ट्स कमेटी की वित्तीय स्वीकृति के बाद टेंडर होगा। यह टेंडर कमेटी की स्वीकृति न मिलने से अभी तक नहीं हो पाया था। अब बुधवार को नगर निगम में कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में इन दोनों एजेंडों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही शहर में लगने वाली 26 हजार नई स्ट्रीट लाइटों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इन लाइटों का निगम ने ऑर्डर प्लेस कर दिया है, मगर अब लाइट को लगाने के लिए टेंडर होना है। खास बात यह है कि फाइनेंस कमेटी की बैठक कमेटी के गठन के छह महीने बाद पहली बार की जा रही है। निगम अधिकारियों द्वारा बैठक न करने और मनमानी का आरोप लगाते हुए डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कमेटी के उप अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के छह दिन बाद ही निगम ने बैठक बुलाई है।
एजेंडे में इन मुद्दों को रखा गया
सेक्टर-8, 9 व हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 में स्ट्राॅम वाटर लाइन की सफाई और मरम्मत कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति। इसकी राशि 2 करोड़ 49 लाख रुपये है।
सभी टीपीएस सेक्टर-8, 9, 10 और सेक्टर-1, जेल भूमि व टीपीएस दीन दयाल उपाध्याय चौक के उन्नयन कार्य के लिए दो वर्षों की वित्तीय स्वीकृति। इसके संचालन और रखरखाव के लिए 2 करोड़ 23 लाख रुपये राशि रखी गई है।
विज्ञापन


डिप्टी मेयर बोले- इस्तीफे की घोषणा के बाद टूटी कुंभकर्णी नींद
नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने कहा कि उनके फाइनेंस कमेटी के उप अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा के बाद निगम अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद मंगलवार को टूट गई है। उन्होंने कहा कि बैठक होने से शहर के विकास कार्यों को नई उड़ान मिल सकेगी।

कमेटी की बैठक बुधवार को नगर निगम कार्यालय में बुलाई गई है। बैठक में सेक्टरों की स्ट्राॅम वाटर लाइन व टीपीसी अपग्रेडेशन का एजेंडा रखा जाएगा। कमेटी की अप्रूवल मिलने के बाद विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-संगीता तेतरवाल, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें