फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार से पहले तैयार हों सड़कें, रात के समय करें कार्य : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को शास्त्री कालोनी स्थित अपने निवास स्थान पर नगर परिषद व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि वे सड़कों का निर्माण तीव्र गति से पूरी गुणवत्ता के साथ करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कि त्योहारों से पहले काम शुरू हो जाना चाहिए तथा कोशिश करें कि रात के समय में सड़कों का निर्माण किया जाए, क्योंकि इस समय बाजार बंद होते हैं। बता दें कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री के विशेष प्रयासों से अंबाला छावनी सदर क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में करोडों रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। इसके साथ गृह मंत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि निकलसन रोड की तर्ज पर अन्य बाजारों में भी लाइटें लगें और जहां भी डिवाइडरों पर इसकी जरूरत है, वहां लगवाएं। इस कार्य के लिए भी 50 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।
इंडस्टि्रयल एसोसिएशन ने जताया आभार
इस मौके पर एचएसआइडीसी के अंतर्गत आने वाले इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहर के बीचों-बीच डोमेस्टिक एयरपोर्ट की सौगात दिए जाने के लिए गृहमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और उद्योगपति सुगमता से एक दिन में ही आवागमन कर सकेंगे। इस दौरान एसोसिएशन से आशीष तायल, सुरेश धीमान, साहिल जैन, संयम जैन, रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टांगरी के नजदीक बनेगी चहारदीवारी
गृहमंत्री ने कहा कि जुलाई माह में अत्यधिक वर्षा होने व बाढ़ के चलते उद्योगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उनकी मांग पर यहां पर चहारदीवारी बनाने का काम किया जाएगा। इसके साथ टांगरी नदी को भी गहरा किया जाएगा। चंदपुरा से रेलवे लाइन तक सड़क बनाई जाएगी। टांगरी नदी से ओमला नदी तक पानी निकासी के लिए पाइपलाइन डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि अगली बार मानसून सीजन में कभी भी एसोसिएशन को बाढ़ की मार न सहनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें