फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन में अवैध वेंडिंग से पर्दा उठाएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन नंबर 14617 जनसेवा एक्सप्रेस में चल रहे अवैध वेंडिंग के खेल से अंबाला रेल मंडल की टीम पर्दा उठाएगी। अमर उजाला में मामला प्रकाशन होने के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने इस पर संज्ञान लिया।
विज्ञापन

इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक की निगरानी में टीम का गठन किया। यह टीम अंबाला सहित सहारनपुर रेलवे स्टेशनों पर इस ट्रेन में छापामारी करेगी और संबंधित वेंडर से पूछताछ करते हुए दस्तावेजों की जांच करेगी। वहीं इस कार्यवाही से पहले अंबाला रेल मंडल ने आईआरसीटीसी से जवाब मांगा है कि क्या जनसेवा एक्सप्रेस में मिनी पैंट्री या साइड वेंडिंग है, अगर हां तो इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे कि अनधिकृत सामान बेचने वाले वेंडरों पर शिकंजा कसा जा सके।
दरअसल 24 मई को जानकारी मिली थी कि जनसेवा एक्सप्रेस में वेंडराें ने एक पूरे कोच पर कब्जा किया है और सीटों पर सामान रखकर आराम फरमाया जा रहा है जबकि यात्री शौचालय के निकट फर्श पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। ट्रेन के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब तथ्यों का मिलान किया गया तो शिकायत सही पाई गई। हैरानी की बात तो यह थी कि ट्रेन बिहार के पूर्णिया से अंबाला पहुंच गई और बीच रास्ते कोच पर वेंडरों का कब्जा रहा, लेकिन उन्हें रोकने और टोकने के लिए कोई नहीं आया। इस दौरान वो पूरी ट्रेन में रेल नीर की जगह अनधिकृत ब्रांड की पानी की बोतलें और अन्य खाद्य पदार्थ भी उच्च दामों पर बेचते रहे।
विज्ञापन

अब भी सीटों पर कब्जा, पहुंचा रेल नीर
मंगलवार को भी ऐसा ही नजारा एक बार फिर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई ट्रेन नंबर 14618 जनसेवा एक्सप्रेस में देखने को मिला। जब कोच की लगभग 10 से अधिक सीटों पर वेंडरों ने सामान रखा था और यात्री खड़े थे, लेकिन राहत की बात यह थी कि अब अनधिकृत ब्रांड की जगह रेल नीर की बोतलें ही कोच में रखी हुई थीं। ट्रेन सात से आठ मिनट तक प्लेटफार्म दो पर ही खड़ी रही और इस दौरान वाणिज्य विभाग के कर्मचारी भी यात्रियों की टिकट बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी सीटों पर रखे सामान को हटवाने और वेंडरों पर कार्यवाही को लेकर कुछ नहीं किया।
वर्जन
यह ट्रेन दूसरे मंडल के अधीन है। पूरी ट्रेन जनरल कोच की है इसलिए कोई टीटीई भी ट्रेन में नहीं चढ़ता। ट्रेन में साइड वेंडिंग है भी या नहीं। इसकी भी जांच की जा रही है। आईआरसीटीसी से संपर्क किया गया है। वहीं अनधिकृत सामान की जांच के लिए टीमों का गठन किया है जो ट्रेन के अंबाला और सहारनपुर पहुंचने के बाद कार्यवाही करेंगी। अगर जरूरत पड़ी तो सामान भी जब्त किया जाएगा और किसी को भी नियमों की अनदेखी नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन

नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें