फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुख्य नशा तस्कर को पकड़ने के लिए दिल्ली में दबिश देगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दो करोड़ की हेरोइन सहित पकड़ी गई युगांडा की रहने वाली हलीमा नबोसा के मामले में सीआईए-1 की टीम ने मुख्य नशा तस्कर के लिए दिल्ली में दबिश देगी। पूछताछ में सामने आया है कि हलीमा अपने ही दूसरे साथियों के साथ दिल्ली में रहती है। मुख्य नशा तस्कर भी उनके संग रहता है। सीआईए-1 की टीम ने पांच का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

इस बीच नशे के मुख्य नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि हलीमा नबोसा लंबे समय से दिल्ली में ही रह रही थी। वह वहां से नशे की खेप लेकर हरियाणा में सप्लाई करती थी। 17 मार्च को सीआईए-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास से युगांडा की इस महिला को काबू किया था। तलाशी के दौरान 306 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। महिला के पास से बरामद दस्तावेजों व मोबाइल रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें