फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोल प्ले में राजकीय स्कूल मोहड़ा की टीम प्रथम रही

Thu, 09 Oct 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के पीएम श्री बलदेव नगर में खंड स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता हुई। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पीएम श्री बलदेव नगर में खंड स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा 8वीं और 9वीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रोल प्ले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ा की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

इस क्रम में द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी एवं पीएम श्री बलदेव नगर का रहा। लोक नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी का वर्चस्व रहा। जिसमें छात्राओं ने लिंग समानता पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सामाजिक बदलाव की झांकी प्रस्तुत करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस श्रेणी में द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमशः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोंटा एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ा का रहा। प्रथम विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह के नेतृत्व एवं जिला कल्चरल प्रभारी अरविंद के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर डाइट मोहड़ा से विकास, राजेश, राजकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें