फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कंप्यूटर लैब सहायकों ने सेवा सुरक्षा देने की मांग की

Thu, 09 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में लगे कंप्यूटर लैब सहायकों ने सेवा सुरक्षा एक्ट का पत्र जल्द जारी करने की मांग की। लैब सहायकों ने पूर्व विधायक पवन सैनी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी बात रखी जाएगी। जिला प्रधान मोहित गुर्जर ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से कंप्यूटर लैब सहायक सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और जबकि उनका वेतन मात्र 12 हजार रुपये है। वह लंबे समय से अपनी सेवा सुरक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनको किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। ज्ञापन देने के दौरान धर्मपाल और अमनदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें