फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा : विक्रम सिंह

विज्ञापन
ैठक में मौजूद उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
टीकाकरण के कार्य के तहत जिला अंबाला में प्रथम डोज के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। वहीं दूसरी डोज के कार्य को तीव्रता देते हुए हर घर दस्तक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस कार्य को पूरी निष्ठा व लग्न के साथ बेहतर समन्वय के साथ कर रही हैं।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों से चर्चा करते हुए टीकाकरण प्रक्रिया के तहत प्रथम डोज के कार्य को 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश प्रथम डोज लगाने वाला पहला राज्य बने, इसके लिए हमें इस कार्य को प्राथमिकता से करना है। अंबाला जिले से गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी वीसी से जुड़े। उन्होंने टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने के बारे में सुझाव व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी के बाद उपायुक्त विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले हैं, उनकी अनुपालना के तहत कार्यों में तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, कृषि विभाग के उप निदेशक गिरीश नागपाल, जिला सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिह, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सुखप्रीत, डीआईओ विनय गुलाटी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें