फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों ने मलखंभ और सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मोहा मन

विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी
विज्ञापन
- गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट, उपायुक्त ने ली सलामी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मलखंभ और सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एडीसी विराट, एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न टुकड़ियों के प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का फाइनल अवलोकन किया। इससे पहले उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने पुलिस लाइन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्घांजलि दी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा फहराएंगी राष्ट्रीय ध्वज
उपायुक्त तोमर ने बताया कि 26 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान अंबाला शहर में जिला स्तरीय समारोह में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगी और मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से अंबाला जिला के स्वतंत्रता सैनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों, आपातकालीन पीड़ित व हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों को सम्मानित भी किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की कमांड एचपीएस जितेश जिंदल करेंगे। फाइनल रिहर्सल में जिला पुलिस की टुकड़ी पीएसआई ऋषि के नेतृत्व में, जिला पुलिस महिला की टुकड़ी में एसआई दविंद्र कौर, राजकीय रेलवे पुलिस पुरुष की टुकडी में एएसआई राज सिंह, गृहरक्षी की टुकड़ी ने एसआई कपिल शर्मा, एनसीसी प्रथम हरियाणा बटालियन की टुकड़ी ने कैडिट दीपांजलि, एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्काउटस एंड गाइड की टुकड़ी ने विशाल, प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी ने अध्यन, एसपीसी एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल दीपांशु और पुलिस डीएवी स्कूल बैग पाइपर बैंड ने कमांडर कर्मजीत कौर के नेतृत्व में मार्चपास्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के तहत ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों ने फोर फोर्सिस पर आधारित है लहू में इक चिंगारी पर अपनी प्रस्तुति दी। इसी प्रकार देव गुरुकुल दीनारपुर के विद्यार्थियों ने शारीरिक व्यायाम मलखंब, पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणवी नृत्य धूम मची हरियाणे की, पीकेआर जैन वाटिका स्कूल के विद्यार्थियों ने क्लासिकल नृत्य लहरा दो-लहरा दो, राजकीय कालेज अंबाला कैंट के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुति, एसवीएम बाल भारती स्कूल अंबाला शहर के विद्यार्थियों ने भांगड़ा की प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रगान की प्रस्तुति एसए जैन सीनियर माॅडल स्कूल के विद्यार्थियों ने दी। सोहन लाल डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार व योगा की प्रस्तुति दी। मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल ने पीटी बैंड की प्रस्तुति, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा प्रजातंत्र के प्रहरी की प्रस्तुति और विभिन्न राजकीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने मास पीटी की भी बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।

शहर के पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी

शहर के पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें