अंबाला सिटी । डीएवी कालेज में शनिवार को छात्राओं के फैशन के जमकर जलवे बिखरे और कला का अनूठा प्रदर्शन किया। मंच पर छात्राओं ने न केवल नवीनतम फैशन पेश किया बल्कि जो परिधान छात्राओं ने इस शो में पहने थे वह खुद उनके द्वारा ही तैयार किए गए थे।
फैशन शो सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक चला। कार्यक्रम में सेवा ट्रस्ट यूके के पदाधिकारी एवं सीए डा. वागीश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
ये रहे नतीजे
शो स्टापर राउंड में कनिका बेस्ट माडल और हिमांशी बेस्ट डिजाइनर रहीं। मधुबनी पेंटिंग राउंड में हरप्रीत बेस्ट डिजाइनर और हिमांशी बेस्ट माडल चुनीं गई। एंब्रायडरी राउंड में नेहा बेस्ट डिजाइनर और पायल बेस्ट माडल रहीं। इंडियन ट्रेडिशनल आर्ट राउंड में किरण बेस्ट माडल और परमिंदर बेस्ट डिजाइनर रहीं। फ्लोरल थीम राउंड में नेहा बेस्ट डिजाइनर और पूजा कुमारी बेस्ट माडल रहीं। इंडो वेस्टर्न थीम में प्रियंका बेस्ट डिजाइनर और राजविंदर बेस्ट माॅडल रही